Aligarh News: ऑटो में सवारी के दौरान महिला बैंककर्मी का पर्स उड़ाया
अलीगढ़, अगस्त 24 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। क्वार्सी क्षेत्र में ऑटो में सवारी के दौरान एक महिला बैंककर्मी का पर्स चोरी हो गया। पीड़िता ने महिलाओं के एक समूह पर शक जताया है, जो ऑटो में था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है। लखनऊ के थाना मोहिबुल्लापुर क्षेत्र के भरत नगर निवासी आराधना सिंह पंजाब नैशनल बैंक की अतरौली शाखा में कार्यरत हैं। 17 अगस्त को वह अलीगढ़ स्टेशन से ई-रिक्शा में बैठकर सेंटर प्वाइंट पर रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए उतरीं। खाना खाकर रामघाट रोड तक पैदल आईं। फिर वहां से ई-रिक्शा में बैठकर क्वार्सी चौराहा पहुंचीं, जहां से अतरौली जाने के लिए ऑटो में सवार हो रही थीं, तभी सात-आठ महिलाओं का समूह भी उस ऑटो में चढ़ने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उनके पर्स चोरी हो गया, जिसमें पायल, घड़ी, प्रसाधन सामग्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.