अलीगढ़, जुलाई 11 -- Aligarh News: अलीगढ़ । वरिष्ठ संवाददाता श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में छात्र एवं छात्राओं की समस्याओं के निराकरण हेतु हेतु स्टूडेंट हेल्प डेस्क का शुभारंभ क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो. संजीव कुमार वार्ष्णेय एवं प्राचार्य प्रोफेसर नीता द्वारा फीता काटकर किया गया। प्राचार्य प्रो. नीता ने बताया कि यह हेल्प डेस्क प्रवेश प्रकोष्ठ के मार्गदर्शन में काम करेगी और नव नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को विषय चयन, छात्रवृत्ति, एनसीसी, एनएसएस अन्य सुविधाओं से संबंधित जानकारी प्रदान करेगी।हेल्प डेस्क का संयोजक डॉ. अक्षय कुमार, सहसंयोजक डॉ. योगेश कुमार को बनाया गया है। सहायक के रूप में मयंक वार्ष्णेय, मोहन कुमार शर्मा तथा राकेश चौधरी छात्र छात्राओं से सीधे संवाद करते हुए उनसे लिखित में एप्लीकेशन लेंगे और प्राचार्य एवं अनुशासन विभाग ...