अलीगढ़, अगस्त 6 -- Aligarh News: अलीगढ़। श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा गुरुवार को नशा मुक्ति पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन कला विभाग में कराया गया। कार्यक्रम के संयोजक प्रो. देवेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में लगभग 50 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सूरज कुमार, द्वितीय स्थान महेश पाल सिंह और तृतीय स्थान पर विशाखा और सांत्वना पुरस्कार के लिए हिमानी का चयन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर नीता कुलश्रेष्ठ ने सभी छात्र-छात्राओं को ऐसी प्रतियोगिताओं में प्रतिभा करने के लिए प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...