Aligarh News: एसएसपी की गाड़ी देख जाम खुलवाने लगे, दरोगा समेत पांच निलंबित
अलीगढ़, जुलाई 28 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के सारसौल चौराहे पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों को एसएसपी नीरज जादौन के सामने शिथिलता बरतना भारी पड़ गया। रविवार को पब्लिक के सामने पुलिसकर्मी आराम फरमा रहे थे, जबकि एसएसपी की गाड़ी को आता देख सतर्क हो गए और जाम खोलवाने में जुट गए। इस लापरवाही पर एसएसपी ने दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। सारसौल चौराहा शहर का मुख्य प्रवेश प्वाइंट है और यहीं से लोग जिले की ट्रैफिक व्यवस्था की छवि बना लेते हैं।
लापरवाही की गंभीरता एसएसपी ने पूर्व में एसपी ट्रैफिक को निर्देश दिए थे कि वाहनों को जेब्रा क्रॉसिंग से पहले रोका जाए, ताकि जाम न लगे। इसको लेकर पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया गया था। इसके बावजूद लापरवाही सामने आई। हुआ यूं कि रविवार को गभाना में चोरी की घटना का निरीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.