अलीगढ़, अक्टूबर 15 -- Aligarh News: अलीगढ़। इंजीनियरिंग व मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रसिद्ध एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट अब अलीगढ़ में भी ऑफलाइन क्लासरूम कोचिंग शुरू करेगा। गुरुवार को होटल लेमन ट्री में आयोजित समारोह में पोस्टर विमोचन के साथ एडमिशन शुरू होने की घोषणा की गई। एक नवंबर को एलन शार्प एग्जाम होगा, जिसमें 90% तक स्कॉलरशिप मिलेगी। मैरिस रोड स्थित कैम्पस में जेईई, नीट, कक्षा 6 से 10 व एएमयू प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। कक्षाएं 15 जनवरी से शुरू होंगी। कार्यक्रम में सीएओ सीआर चौधरी, वाइस प्रेसिडेंट डॉ. विपिन योगी और सेंटर हेड विकास सिंघल मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bareily News: बरेली में शुरू होगा एलन का ऑफलाइन कोचिंग सेंटर, 90% तक स्कॉलरशिप का मौका

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...