अलीगढ़, जुलाई 28 -- Aligarh News: अलीगढ़। बीएएलएलबी और एलएलबी के बैक पेपर में अनुत्तीर्ण छात्रों ने सोमवार को राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय परिसर में जमकर हंगामा किया। छात्रों ने सेमेस्टर में फेल होने पर पास करने की मांग की। सोमवार दोपहर लगभग 1:50 बजे धर्म समाज महाविद्यालय के एलएलबी और बीएएलएलबी द्वितीय व तृतीय वर्ष के 15-20 छात्र विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कार्यालय पहुंचे। छात्रों ने री-बैक परीक्षा में फेल होने और अगले सेमेस्टर में प्रवेश न दिए जाने के विरोध में बरामदे में बैठकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्र लगातार नारेबाजी करते रहे और उनका प्रदर्शन रात 8 बजे तक चला। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना था कि अन्य पाठ्यक्रमों की तरह उन्हें भी कृपांक देकर पास किया जाए और अगले सेमेस्टर में प्रवेश दिया जाए। यह भी पढ़ें- ऑर्डिनेंस में ब...