अलीगढ़, जुलाई 17 -- Aligarh News: अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। छह जिलों में एमडीएम के नमूने फेल होने के मामले में गुरूवार को मुख्यमंत्री मीडिया सेल द्वारा संज्ञान लिया गया। डीएम अविनाश कुमार ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से विस्तृत आख्या तलब की। विद्यालय से पुन: सैंपलिंग कराकर अंतिम रिपोर्ट भेजने की प्रक्रिया जारी है। बीएसए आलोक कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2025 में प्राथमिक विद्यालय नगला पटवारी, विकास खंड जवां से लिए गए मध्याह्न भोजन के नमूने की जांच से जुड़ा मामला है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा उस समय लिए गए नमूने में मिर्च पाउडर का नमूना अधोमानक पाया गया था, जिसकी सूचना निदेशक, मध्याह्न भोजन प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराई गई थी। रिपोर्ट प्राप्त होने के तत्काल बाद विभागीय स्तर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किय...