अलीगढ़, नवम्बर 3 -- Aligarh News: अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। एफडीए की टीम ने सोमवार को देवी नगला स्थित आशीर्वाद मिल्क एंड फूड प्रॉक्ट्स गोदाम पर छापेमारी की। जहां मिथ्याछाप 4500 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर बरामद किया गया। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय दीपक सिंह ने बताया कि गोदाम के संबंध में मिथ्याछाप स्किम्ड मिल्क पाउडर विक्रय किए जाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद कार्य‌वाही की गई। मौके से 180 बोरे जिन पर खाद्य पदार्थ का नाम, ग्रीन लोगो, विनिर्माता का नाम-पता अंकित नहीं होने पर जब्त किया गया। गोदाम में कुल 225 किलो के नौ बोरे बैच नंबर, पैकिंग तिथि व अन्य अंकित नहीं होने पर भी जब्त किया गया। वहीं विभिन्न ब्रांड के लगभग 495 बोरे जिन्हें खाद्य कारोबारी के लाइसेंस में अन्यत्र स्थान का पता अंकित होने पर विक्रय करने से रोका गया। खाद्य कारोबारी को सात ...