अलीगढ़, जुलाई 18 -- Aligarh News: अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। जीव-जंतुओं के संरक्षण और पशु कल्याण के क्षेत्र में काम कर रही युवा संस्था एनिमल फीडर्स अपना छठवां स्थापना दिवस 19 जुलाई को "जीव सेवा सम्मेलन" के रूप में आयोजित करेगी। सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं को जीव सेवा व सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ने के साथ समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जीव सेवकों और संस्थाओं का सम्मान करना है।पदाधिकारियों ने शुक्रवार को संस्था के सासनी गेट स्थित कार्यालय में आगामी कार्यक्रम को लेकर बैठक का आयोजन किया। बताया कि कार्यक्रम गांधी पार्क स्थित होटल में आयोजित होगा। संस्थापक एवं अध्यक्ष इं. यश मणि जैन ने कहा कि स्थापना दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि समाज को जीवों के प्रति संवेदनशील बनाने का एक जन-जागरूकता अभियान है। बताया कि वर्ष 2026-27 के सम्मेलन की थीम "य...