Aligarh News: एनसीसी शिविर में कैडेट्स ने किया फायरिंग अभ्यास
अलीगढ़, अक्टूबर 9 -- Aligarh News: अलीगढ़। मथुरा रोड स्थित सीवी गुप्ता सरस्वती विद्या पीठ सिंघारपुर में 3 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में चल रहे सीएसीटी-50 वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत गुरुवार को कैडेट्स के लिए फायरिंग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। शिविर के कैंप कमांडर एवं सीओ कर्नल नरेंद्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित फायरिंग प्रशिक्षण के प्रभारी एसएम नरेंद्र सिंह रहे। प्रशिक्षण के दौरान डीएफआर नरेश कुमार, हवलदार सीपी दीक्षित, एएनओ सुरक्षा चौधरी ने कैडेट्स को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। फायरिंग प्रशिक्षण का उद्देश्य कैडेट्स में एकाग्रता, आत्मविश्वास, अनुशासन, धैर्य और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: एनसीसी कैडेट्स को दिया फायरिंग प्रशिक्षण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.