Aligarh News: एनएसएस स्वयंसेवकों ने लोगों को किया जागरूक
अलीगढ़, अगस्त 3 -- Aligarh News: अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई-5 के तत्वावधान में गांव बोना में एक दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कुलसचिव कमांडर मनोज के. ने स्वयंसेवकों एवं ग्रामीणों को बुनियादी स्वास्थ्य आवश्यकताओं और दैनिक जीवन में दवाओं के सुरक्षित एवं उचित उपयोग के प्रति जागरूक किया। डीन एकेडमिक प्रो. अम्बरीष शर्मा ने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक हैं। इस अवसर पर आईक्यूएसी निदेशक प्रो. अब्दुल वदूद सिद्दीकी, प्रो. फवाद खुर्शीद, उप निदेशक प्रशासन गोपाल राजपूत, सुशांत शर्मा आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- पनटोका में एसएसबी ने लगाया चिकित्सा शिविर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.