अलीगढ़, अगस्त 24 -- Aligarh News: अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद क्वार्सी थाना क्षेत्र के सेंटर प्वाइंट पर एटीएम से रूपए निकालने गया युवक लापता हो गया। परिजनों के काफी तलाश करने के बाद कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।निशातबाग निवासी रूबीना खातून ने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि उनका भांजा रिहान सेंटर प्वाइंट स्थित एटीएम से रुपए निकालने गया था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों को चिंता होने लगी। फोन स्वीच ऑफ आ रहा है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...