Aligarh News: एटा से नहीं मिली, अब लखनऊ से आएगी सीटी स्कैन मशीन
अलीगढ़, अक्टूबर 7 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मलखान सिंह जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन लगने की उम्मीद अब लखनऊ से बंधी है। डेढ़ साल पहले एटा से मशीन मंगाने का प्रस्ताव भेजे जाने के बाद भी जब बात आगे नहीं बढ़ी तो स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के महानिदेशक ने अस्पताल प्रशासन से नया प्रस्ताव मांगा है। अस्पताल प्रशासन ने प्रस्ताव भेज दिया है। मशीन शुरू होने पर गंभीर मरीजों को जांच के लिए दूसरे अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। जिला अस्पताल में रोजाना 2500 से 3000 मरीज ओपीडी और अन्य सेवाओं के लिए पहुंचते हैं। इनमें गंभीर मरीजों की संख्या भी रहती है। सीटी स्कैन की सुविधा नहीं होने के कारण जरूरत पड़ने पर मरीजों को जेएन मेडिकल कॉलेज या दीनदयाल अस्पताल भेजना पड़ता है। इससे इलाज में समय लगने के साथ ही मरीजों और तीमारदारों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.