अलीगढ़, जुलाई 28 -- Aligarh News: गोधा, संवाददाता। कस्बा क्षेत्र के गांव वीरपुर छविलगढ़ी में सोमवार को बुखार से पीड़ित एक किशोरी की मौत् हो गई। पिछल हफ्ते भी एक बच्चे की बुखार से मौत हो चुकी है। कथित बुखार के कहर से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। अब मंगलवार को सीएचसी जवां की टीम गांव में जाकर मामले की जांच करेगी। यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ : सेरेब्रल मलेरिया से दो बच्चों की मौत, पांच भर्तीबुखार का प्रकोप गांव वीरपुर छविलगढ़ी निवासी 15 वर्षीय डिम्पल पुत्री निर्मल कुमार बघेल को रविवार शाम को अचानक बुखार आया था। सोमवार सुबह उसकी हालत और ज्यादा बिगड़ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। इस संबंध में पूर्व प्रधान राधा कृष्ण ने बताया कि गांव में बुखार का कहर है, क्योंकि बुखार आने के बाद 10...