अलीगढ़, अक्टूबर 30 -- Aligarh News: अलीगढ़। एएमयू के वनस्पति विज्ञान विभाग की दो शोधार्थियों नाजिश अख्तर और सना को जीवन विज्ञान, कृषि, पर्यावरण एवं जलवायु समाधान पर आयोजित आठवें विश्व सम्मेलन एलएईसीएस-2026 में क्रमशः यंग प्रोफेशनल अवार्ड और इनोवेटिव यंग रिसर्चर अवार्ड से सम्मानित किया गया। राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर में आयोजित इस सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों के शोधार्थियों, शिक्षाविदों और वैज्ञानिकों ने भाग लिया। पुरस्कार दोनों शोधार्थियों के शोध योगदान, नवाचार और वैज्ञानिक प्रगति के प्रति समर्पण को मान्यता देते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...