अलीगढ़, नवम्बर 3 -- Aligarh News: अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के मैकेनिकल लैब में रविवार देर रात आग लगने से हड़कप मच गया। आग की लपटें गेट और खिड़कियों से निकलते देख छात्रों ने एएमयू प्रॉक्टर और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। करीब एक घंटे में दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।प्रॉक्टर प्रो. नफीस ने बताया कि मैकेनिकल डिपार्टमेंट के लैब में शॉर्ट सर्किट से आग ली थी। सुरक्षा कर्मियों द्वारा मिली सूचना के आधार पर पुलिस लाइन और बन्नादेवी फायर सर्विस स्टेशन को सूचना दी गई। सूचना के दो दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे में आग पर काबू कर लिया गया। हादसे में नुकसान का आंकलन विभाग द्वारा किया जा रहा है। बन्नादेवी फायर सर्विस ऑफिसर संजीव सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा...