Aligarh News: एएमयू में स्तन कैंसर जागरूकता शीघ्र पहचान पर जोर
अलीगढ़, अक्टूबर 29 -- Aligarh News: अलीगढ़। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के इलाके से 20 साल की युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती मंदबुद्धि बताई जा रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता की मां ने तहरीर में कहा है कि उनकी बेटी 20 अक्टूबर को दोपहर करीब तीन बजे बिना बताए घर से कहीं चली गई है। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। वह घर से एक जोड़ी कपड़े पहनकर गई है। परिजनों की आखिरी बार उससे 20 अक्टूबर को ही बात हुई थी, तब उसने बताया था कि वह बरेली में है और दिल्ली जा रही है। युवती इससे पहले भी तीन-चार बार बिना बताए घर से जा चुकी है। वह किसी भी रिश्तेदारी में चली जाती है और फिर वापस आ जाती है। इंस्पेक्टर सत्यवीर सिंह ने बताया कि युवती की तलाश में टीमें लगी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.