अलीगढ़, अक्टूबर 30 -- Aligarh News: अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। एएमयू ने अजमल खां तिब्बिया कॉलेज में विद्यार्थियों द्वारा विकसित विश्वविद्यालय के पहले स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी स्टार्टअप 'एवियन केयर' के साथ 'न्यूटन एआई एडटेक' का शुभारंभ किया। इन उद्यमों की शुरुआत वी-इंस्पायर रिसर्च सेंटर, रिसर्च इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट (आरआईईडी) सेल और एएमयू इनोवेशन फाउंडेशन के सहयोग से कुलपति प्रो. नइमा खातून के संरक्षण में की गई। "वैज्ञानिक नवाचार और उद्यमिता के प्रति सर सैयद अहमद खां की दृष्टि: पारंपरिक चिकित्सा और आधुनिक स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी के बीच सेतु" विषय पर आयोजित कार्यक्रम में 100 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रत्यक्ष रूप से भाग लिया, जबकि 50 से अधिक प्रतिभागी ऑनलाइन जुड़े। एआई कॉन्फिडेंस क्योर प्राइवेट लिमिटेड की पहल 'एवियन केयर' एक स्मा...