अलीगढ़, अक्टूबर 28 -- Aligarh News: अलीगढ़। एएमयू के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट कार्यालय ने टीच फॉर इंडिया के साथ करियर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। भर्ती प्रबंधक श्रद्धा दहिफले ने कहा- आज नेतृत्व क्षमता, संवाद और टीम वर्क जरूरी हैं। वीमेन्स कॉलेज प्राचार्य प्रो. शगुफ्ता इम्तियाज, साद हमीद मौजूद रहे। छात्रों को पारंपरिक नौकरियों से आगे सामाजिक बदलाव वाले करियर पर विचार करने को कहा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...