अलीगढ़, अक्टूबर 30 -- Aligarh News: अलीगढ़। एएमयू ने जाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के अनुप्रयुक्त गणित विभाग के प्रो. नबिउल्लाह खान को उप प्रॉक्टर नियुक्त किया है। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के शरीर क्रिया विज्ञान विभाग के डॉ. अनवर हसन सिद्दीकी, दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र के डॉ. मोहम्मद अनस और डॉ. लियाकत खान को सहायक प्रॉक्टर नियुक्त किया गया है। ये नियुक्तियां 27 अक्टूबर, 2026 से दो वर्ष की अवधि के लिए अथवा वर्तमान प्रॉक्टर का कार्यकाल समाप्त होने या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेंगी। डॉ. मोहम्मद अनस और डॉ. लियाकत खान की नियुक्तियां शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अंत तक रहेंगी। यह भी पढ़ें- Aligarh News: प्रो. रमन मोहन अनुसंधान केंद्र के समन्वयक नियुक्त यह भी पढ़ें- Munger News: आरडी एंड डीजे कॉलेज केंद्र से दो...