Aligarh News: एएमयू फुटबॉल टीम की लगातार दूसरी जीत, गैलगोटियास को 2-1 से हराया
अलीगढ़, नवम्बर 19 -- Aligarh News: अलीगढ़। एएमयू की फुटबॉल टीम ने सेंट्रल जोन फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 में लगातार दूसरी जीत दर्ज कर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में एएमयू ने अपने दूसरे मुकाबले में गैलगोटियास यूनिवर्सिटी को 2-1 से पराजित किया। कानपुर के आईआईटी मैदान पर बुधवार को खेले गए इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। पहले हाफ में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। एएमयू की ओर से नूर आलम खान ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। हालांकि, गैलगोटियास ने बराबरी हासिल कर मुकाबले को रोमांचक बना दिया। मैच समाप्त होने से पांच मिनट पहले अदनान अशरफ वानी ने शानदार गोल दागकर एएमयू को 2-1 से जीत दिला दी। यह भी पढ़ें- Kanpur News: सीएसजेएमयू ने बरकतुल्लाह यूनिव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.