अलीगढ़, अगस्त 12 -- Aligarh News: अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के राजा महेंद्र प्रताप सिंह एएमयू सिटी स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त मो. नदीम ने शिरकत की। उन्होंने युवाओं से एआई का कम प्रयोग और आंख मूंदकर भरोसा करने से बचने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- एसबी कॉलेज : 16 स्टूडेंट सोसाइटीज की स्थापनामुख्य अतिथि का संबोधन मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम ने विद्यार्थियों से पूरी लगन के साथ पढ़ाई करने और ईमानदारी व मेहनत के माध्यम से सफलता हासिल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। मौजूदा वक्त में एआई पर ध्यान दिया जा रहा है। मैं युवाओं से अपील करता हूं कि एआई सीमित प्रयोग करें। एआई चक्कर में किताबों से रिश...