Aligarh News: उमस भरी गर्मी में मुश्किलें बढ़ा रही बिजली की आंख-मिचौली
अलीगढ़, जुलाई 14 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। उमस भरी गर्मी के बीच सोमवार को शहर के कई इलाकों में बिजली की आंख-मिचौली ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। नगला मसानी क्षेत्र में सुबह करीब पांच बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब चार घंटे बाद सप्लाई बहाल हुई, लेकिन इसके बाद भी दिनभर बिजली आती-जाती रही। ट्रांसफार्मर से लाइन टू-फेस होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई। सूचना मिलने पर शाम को पहुंची टीम ने खराबी दूर करने का प्रयास किया। उधर, गंभीरपुर क्षेत्र में भी कई घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: केबल जली, जंपर उड़े, ट्रिपिंग से बिजली गुल लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से अधिकांश घरों के इनवर्टर भी जवाब दे गए। इसके अलावा श्याम नगर, हनुमान पुरी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.