Aligarh News: उमड़े-घुमड़े बादल, पर बरसे नहीं
अलीगढ़, जुलाई 3 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मौसम का मिजाज शुक्रवार को पूरे दिन बदला-बदला नजर आया। सुबह से ही आसमान पर घने बादलों का डेरा रहा, जिससे लोगों को उम्मीद थी कि किसी भी समय झमाझम बारिश हो सकती है। हालांकि, दिनभर बादलों की आवाजाही के बावजूद एक बूंद भी बारिश नहीं हुई। बीच-बीच में कुछ देर के लिए धूप भी निकली, जिससे उमस और अधिक बढ़ गई। हवा लगभग थमी रहने के कारण लोगों को गर्मी और चिपचिपाहट का सामना करना पड़ा। तापमान सामान्य के आसपास रहने के बावजूद हवा की गति कम होने और वातावरण में नमी अधिक होने से उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। यह भी पढ़ें- तापमान में गिरावट के बावजूद उमस भरी गर्मी ने किया परेशान बाजारों, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग पसीने से तरबतर नजर आए। घरों में भी पंखे राहत देने में नाकाम रहे, जिससे लोग कू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.