अलीगढ़, अक्टूबर 27 -- Aligarh News: अलीगढ़। देहलीगेट क्षेत्र के गली गुरुद्वारा इलाके में उधार के तीन लाख रुपये मांगने पर महिला से मारपीट कर दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता गुलशन पत्नी शकील के अनुसार पांच साल पहले उन्होंने अपने पड़ोस में रहने वाले असलम और उसकी पत्नी नरगिस को छह लाख रुपये उधार दिए थे। इसमें से तीन लाख रुपये वापस मिल गए, लेकिन बाकी रुपये नहीं लौटाए गए। इसको लेकर पहले भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि रविवार को शाम करीब चार बजे गुलशन ने असलम का माल रोककर अपने पैसे मांगे। इसी बात पर असलम और नरगिस ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी, जिसमें गुलशन के हाथ में चोट आ गई। बीचबचाव करने आए उसके पति के साथ भी मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि इस दौरान असलम का बड़ा बेटा अलिशान भी मौजूद था औ...