अलीगढ़, अगस्त 20 -- Aligarh News: अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। नंद बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत मिनी नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना में छह लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया गया। विकास भवन सभागार में सीडीओ योगेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में पारदर्शी प्रक्रिया के तहत ई-लॉटरी संपन्न हुई।

पारदर्शिता की आवश्यकता सीडीओ ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शी ढंग से पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। मिनी नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना पशुपालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

लाभार्थियों का चयन सीवीओ डॉ. दिवाकर त्रिपाठी ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में योजना के निर्धारित लक्ष्य के अनुसार 03 महिला एवं 03 पुरुष लाभार्थियों क...