अलीगढ़, जुलाई 24 -- Aligarh News: लोधा, संवाददाता। थाना रोरावर क्षेत्र के ज्वालाजी पुरम में गुरुवार सुबह इनवर्टर की बैटरी में तेज धमाका होने से पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। ज्वालाजी पुरम निवासी राधेश्याम शर्मा बुधवार शाम नीबरी मोड़ स्थित एक दुकान से अपने इनवर्टर की बैटरी ठीक कराकर घर लाए थे। बताया गया कि बैटरी को बुधवार रात चार्जिंग पर नहीं लगाया गया। यह भी पढ़ें- Amroha News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, तेज धमाके संग फटी स्कूटी की बैटरी, घरेलू सामान भी जला गुरुवार सुबह जब बैटरी को चार्जिंग पर लगाया गया, तभी कुछ देर बाद अचानक तेज धमाके के साथ बैटरी...