Aligarh News: इनर व्हील क्लब ने किया बैठक का आयोजन
अलीगढ़, सितम्बर 26 -- Aligarh News: अलीगढ़। इनर व्हील क्लब ऑफ अलीगढ़ ने सामान्य सभा की बैठक का आयोजन किया। शुभारंभ चार्टर सदस्य उर्मिल वाड्रा ने किया। अध्यक्ष भारती जूनेजा ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। पीडीसी डॉ. दिव्या लेहरी विचार व्यक्त किए। क्लब सचिव वर्षा अग्रवाल ने पिछले माह की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक का मुख्य केंद्र आगामी चैरिटी प्रदर्शनी "इंद्रधनुष" और डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन के दौरे की तैयारियां रहीं। सदस्यों ने एमओसी मनीषा यादव के प्रयासों की सराहना की। बैठक में सुनीता सिंघल, विनिता जैन, कोषाध्यक्ष संगीता खुराना, संपादक सिंपल अग्रवाल, सीजीआर नाजिमा मसूद, जेडपीसी कनक सक्सेना उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.