अलीगढ़, अक्टूबर 8 -- Aligarh News: अलीगढ़। इनरव्हील क्लब ऑफ अलीगढ़ ने सियाराम वृद्धाश्रम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। क्लब की सदस्यों ने वहां रह रहे 40 बुजुर्गों के साथ वक्त बिताकर उन्हें अपनों का अहसास कराया। इस दौरान क्लब की ओर से बुजुर्गों के लिए राहत सामग्री का वितरण किया गया। दानदाताओं के सहयोग से एकत्र की गई राशि से राशन, कंबल, दैनिक उपयोग की वस्तुएं, वस्त्र और प्रसाधन सामग्री भेंट की गई। बुजुर्गों को जलपान भी कराया गया। सदस्यों ने भजनों की सुरीली प्रस्तुति देकर वहां के माहौल को आत्मिक शांति से भर दिया। भारती जुनेजा, संगीता खुराना, कमलेश, कीर्ति, रेनू, हर्षा, नीलम, विनिता जैन, नीलिमा डेव, नीलम बगाई, नाजिमा मसूद और वर्षा अग्रवाल के भजनों पर सुनीता सिंघल की ढोलक की थाप ने चार चांद लगा दिए। यह भी पढ़ें- Deogarh News: इनर व्हील क्लब...