अलीगढ़, अगस्त 1 -- Aligarh News: इगलास, संवाददाता। श्रावण मास और आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट हो गया है। शुक्रवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम आयुष जायसवाल तथा क्षेत्राधिकारी (सीओ) कमलेश कुमार ने कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने अंतर्जनपदीय बैरियर, प्रमुख मंदिरों, संवेदनशील चौराहों और कांवड़ मार्ग का भ्रमण किया। उन्होंने यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़ी तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की। यह भी पढ़ें- Begusarai News: संवेदनशील स्थलों पर रखें विशेष निगरानी: डीएम सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने संबंधित थाना प्रभारियों को संयुक्त ड्यूटी चार्ट समय से तैयार करने के निर्देश दिए...