अलीगढ़, नवम्बर 3 -- Aligarh News: अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेडएच कालिज आॅफ इजीनियरिंग एण्ड टेक्नालोजी ने 'डिजाइन, इंजीनियरिंग और वास्तुकला में सतत विकास' विषय पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया। इसमें शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, उद्योग जगत के विशेषज्ञों और विद्वानों ने भाग लिया तथा सतत विकास से जुड़ी उभरती चुनौतियों और नए दृष्टिकोणों पर विचार-विमर्श किया। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता एएमयू कुलपति प्रो. नइमा खातून ने की। एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सरित माहेश्वरी मुख्य अतिथि थे, जबकि जीएनए विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. वी.के. रत्तन विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। एएमयू के सहकुलपति प्रो. मोहम्मद मोहसिन खान ने भी अपने विचार रखे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...