Aligarh News: आरोग्य मेला का बहिष्कार, नोटिस पर भी नहीं झुके स्वास्थ्य कर्मी
अलीगढ़, अक्टूबर 12 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सीएमओ कार्यालय में एनएचएम संविदा कर्मचारियों का तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन शनिवार को समाप्त हो गया, लेकिन कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार अनिश्चितकालीन जारी है। आंदोलन के तहत रविवार को जिले के सीएचसी-पीएचसी पर आयोजित आरोग्य मेलों का भी संविदा कर्मचारियों ने बहिष्कार किया। स्वास्थ्य केंद्रों पर एमओआईसी द्वारा दिए गए नोटिस पर संविदा कर्मियों ने रोष जताते हुए आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। सोमवार को संविदा कर्मी लखनऊ धरने में शामिल होंगे। संगठन के मंडल अध्यक्ष रविन्द्र हरकुट ने बताया कि किसी भी आरोग्य मेले में एनएचएम संविदा कर्मचारी शामिल नहीं हुए। मेलों में केवल नियमित कर्मचारियों ने ही स्वास्थ्य सेवाएं दीं। यह भी पढ़ें- Orai News: उरई से सैकड़ों एनएचएम कर्मी लखनऊ रवाना, इको गार्ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.