अलीगढ़, अक्टूबर 19 -- Aligarh News: अलीगढ़। राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल पर लॉगिन करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी गगन प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा 24 अक्टूबर शनिवार को आयोजित होगी। अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 11:30 बजे और परीक्षा शुरू होने का समय दोपहर 12:00 बजे निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी परीक्षा से पूर्व प्रवेश पत्र में अंकित नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और अन्य विवरणों का सावधानीपूर्वक मिलान कर लें। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। यह भी पढ़ें- Jhansi News: आगामी 25 अक्टूबर को होगी बुविवि में पीएचडी प...