Aligarh News: आरएएफ में 45 जवानों ने किया रक्तदान
अलीगढ़, अक्टूबर 1 -- Aligarh News: अलीगढ़। रामघाट रोड स्थित 104 बटालियन रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) परिसर में गुरुवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ बटालियन के कमांडेंट अमित कुमार ने फीता काटकर किया। शिविर में कुल 45 जवानों ने मानवता और समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश करते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस दौरान जेएन मेडिकल कॉलेज से आई विशेष चिकित्सा टीम और बटालियन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने पूरी रक्त संग्रह प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा किया। कमांडेंट कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है, क्योंकि यह अनजान व्यक्ति की सेहत और जीवन बचाने के काम आता है। यह एक पूरी तरह से निस्वार्थ दान है, जिसका शरीर पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है। समाज में इसको लेकर व्यापक जागरूकता होनी चाहिए। रक्तदान करने वाले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.