अलीगढ़, सितम्बर 1 -- Aligarh News: अतरौली। तहसील में पूर्ति निरीक्षक प्रमोद कुमार का सात वर्ष की लंबी पोस्टिंग के बाद तवादला हो गया। आज तहसील मुख्यालय पर उनके स्थानान्तरण को लेकर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि इन लंबे कार्यकाल के दौरान अतरौली क्षेत्र की जनता का काफी सहयोग रहा। इस मौके पर जिलापूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह ,पूर्ति निरीक्षक - दिनेश कुमार, कृष्णवीर सिंह, सजनलाल गुप्ता, कुमारी अंजुल, आनंद कुमार, रामदेव यादव, जितेंद्र सिंह, वेदप्रकाश, इंतजार अहमद, दिनेश कुमार पटेल, शीशपाल सिंह, विकास शर्मा, निखिल प्रकाश, सुधीर कुमार, विपुल प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...