Aligarh News: आधे शहर में झमाझम बारिश, आधा रहा सूखा
अलीगढ़, सितम्बर 1 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मौसम का मिजाज मंगलवार को शहर में बेहद अलग रहा। शहर के कुछ हिस्सों में झमाझम बारिश हुई, जबकि कई इलाके बारिश की एक बूंद के लिए तरसते रहे। बारिश का असर भी क्षेत्रवार अलग-अलग देखने को मिला। सासनीगेट, सरसौल, नौरंगाबाद समेत आसपास के कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई। वहीं, क्वार्सी, सिविल लाइंस और आसपास के इलाकों में बादल तो छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। इन क्षेत्रों में लोग दिनभर बारिश का इंतजार करते रहे। मौसम के इस असमान मिजाज ने शहरवासियों को हैरान कर दिया। कुछ इलाकों में जहां लोग बारिश से बचने के लिए ठिकाना तलाशते नजर आए, वहीं दूसरे क्षेत्रों में लोग गर्मी और उमस से परेशान रहे। यह भी पढ़ें- Delhi News: मौसम : मौसम: दिन भर उमस के बाद शाम की बारिश ने दी राहत मौसम विभाग ने बुधवार को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.