अलीगढ़, अक्टूबर 26 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सासनीगेट थाना क्षेत्र की साईं विहार कॉलोनी में आधी रात को एक घर पर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने सामने रहने वाले युवक और उसके दो साथियों पर पथराव कर शीशे तोड़ने का आरोप लगाया है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगरा रोड स्थित साईं विहार कॉलोनी निवासी उर्मिला उपाध्याय के अनुसार शनिवार देररात नकुल यादव और दो आरोपियों ने उनके घर पर हमला किया। हमले में घर के शीशे टूट गए। दो आरोपियों की हरकत कैमरे में आ गई है। लेकिन, मुख्य आरोपी नकुल यादव ने अपनी छत से पत्थरों से हमला किया, जिसके कारण वह सीसीटीवी में नहीं आ पाया। जब परिवार ने देखा तो नकुल ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार ये हमला पहली बार नहीं है। पिछले सा...