Aligarh News: आज 11 घंटे की रहेगी बिजली कटौती
अलीगढ़, नवम्बर 2 -- Aligarh News: अतरौली। रामघाट कल्याण मार्ग चौड़ीकरण कार्य के चल 2 नवंबर (रविवार) को अतरौली क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस संबंध में अवर अभियंता आशीष यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि रामघाट कल्याण मार्ग चौड़ीकरण के अंतर्गत पेड़ों की कटाई का कार्य किया जाना प्रस्तावित है, जिसके कारण विद्युत लाइनों को बंद रखा जाएगा। अतरौली ओल्ड उपकेंद्र से पोषित,11 केवी इंडस्ट्रियल फीडर, तहसील फीडर,नगाईचपाड़ा फीडर अतरौली न्यू उपकेंद्र से पोषित, साउथईस्ट पीटीडब्ल्यू फीडर, 33 केवी अर्नी फीडर की विद्युत आपूर्ति सुबह 08:00 बजे से लेकर शाम 07:00 बजे तक बाधित रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.