अलीगढ़, जुलाई 11 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता महानगर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। आज से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में परिवर्तन दिखाई देगा। इसकी शुरूआत दुबे के पड़ाव चौराहे से की जा रही है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू की जा रही यह व्यवस्था सफल रही तो इसको आगे भी दूसरे चौराहों पर लागू किया जाएगा। हिन्दुस्तान समाचार पत्र ने इस मुद्दे को प्रमुखता के साथ उठाया था।

यातायात व्यवस्था में बदलाव शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए अलीगढ़ पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है। 11 जुलाई शनिवार से शहर के दो प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। यह बदलाव अगले तीन दिनों तक चलता रहेगा। यातायात पुलिस इसे एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू कर रही है। प्लान के तहत ...