Aligarh News: आज खेरेश्वर व अचलेश्वर मंदिर के आसपास रहेगा नो-ट्रैफिक जोन
अलीगढ़, अगस्त 10 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सावन माह के दूसरे सोमवार व कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। पूरे मार्ग व मंदिरों के आसपास सीसीटीवी कैमरे व ड्रोन से 24 घंटे निगरानी रहेगी। वहीं, सोमवार को रूट डायवर्ट रहेगा। इस दौरान सारसौल से नादा पुल से खेरेश्वर मंदिर तक, एटा चुंगी से दुबे पड़ाव होकर कंपनीबाग चौराहा तक और हरिदासपुर कट थाना लोधा से खेरेश्वर चौराहा तक नो-ट्रैफिक जोन रहेगा। ट्रैफिक इंस्पेक्टर विनय सागर शुक्ल ने बताया कि दिल्ली, खुर्जा की तरफ से शहर, खेरेश्वर चौराहा की तरफ आने वाले सभी प्रकार के भारी व कामर्शियल वाहन (जिनको एटा, कानपुर, आगरा, मथुरा की तरफ जाना है) खेरेश्वर चौराहा की तरफ प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन टोल गभाना से डायवर्ट होकर दौरऊ मोड़ से खैर, गोमत, जट्टारी, यमुना एक्सप्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.