Aligarh News: अस्पताल से बच्चा चोरी होने पर रद्द होगा लाइसेंस
अलीगढ़, जुलाई 7 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अस्पतालों से नवजात शिशुओं की चोरी की घटनाओं पर सख्ती बरतते हुए राज्य स्तर पर महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सीआईडी के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि अस्पताल से बच्चा चोरी होने की स्थिति में संबंधित अस्पताल या प्रतिष्ठान के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान का लाइसेंस निरस्त कराने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। जारी पत्र में बताया गया है कि यह कार्रवाई पिंकी बनाम भारत सरकार मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए निर्देशों व केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में की जा रही है। यह भी पढ़ें- अस्पताल से बच्चे की चोरी हुई तो रद्द होगा लाइसेंस सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.