Aligarh News: अस्पताल में तीमारदारों ने किया हंगामा
अलीगढ़, नवम्बर 9 -- Aligarh News: खैर। अलीगढ़ पलवल रोड स्थित मंगलम हॉस्पिटल में मरीज के उपचार और एक्सरे कराने की सलाह देने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि मरीज के साथ आए लोगों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए डॉक्टर के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने खैर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।तहरीर के अनुसार, 8 नवंबर की सुबह करीब 11:50 बजे अस्पताल में एक मरीज पैर में चोट लगने के बाद उपचार के लिए आया था। मरीज के साथ राजकुमार सिंह उर्फ फौजी सहित कुछ लोग मौजूद थे। डॉक्टर ने मरीज का परीक्षण करने के बाद पैर में गंभीर चोट होने की आशंका जताते हुए एक्सरे कराने की सलाह दी। आरोप है कि इसी बात को लेकर मरीज पक्ष के लोग भड़क गए और डॉक्टर के साथ अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर चार-पांच अज्ञात लोगों ने मारपीट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.