अलीगढ़, जुलाई 28 -- Aligarh News: अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। अवैध कॉलोनियो के ध्वस्तीकण के लिए सोमवार को एडीए द्वारा की जा रही कार्रवाई का महिलाओं व पुरूषों ने जमकर विरोध किया। गांव याकूतपुर में की जा रही कार्रवाई के विरोध में महिलाएं जेसीबी के आगे आकर खड़ी हो गईं और जेसीबी की चाबी तक निकालली। करीब आधे घंटे तक हंगामा होता रहा है। काफी समझाने के बाद कार्रवाई शुरू हो पाई। अवैध कालोनियों के खिलाफ अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के धनीपुर व याकूतपुर में एडीए की प्रवर्तन टीम ने बुलडोजर चलाकर दो अवैध कालोनियों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। एडीए की टीम सुबह सबसे पहले धनीपुर क्षेत्र के असदपुर कयाम स्थित टक्कर वाली पुलिया के निकट पहुंची। यहां राजवीर सिंह, सोमवीर सिंह, रघुवीर सिंह, राजेश...