Aligarh News: अवैध असलहों के साथ चार गिरफ्तार, भेजे जेल
अलीगढ़, अक्टूबर 2 -- Aligarh News: लोधा, संवाददाता। थाना पुलिस ने गुरुवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे ल्होर्रा भरतपुर तिराहे पर चेकिंग के दौरान चार बदमाशों को अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी एक सफेद रंग की वैगनआर कार में सवार होकर लोधा से बड़ागांव की ओर जा रहे थे। पुलिस को देखकर आरोपियों ने कार पीछे भागने की कोशिश की, लेकिन रास्ता संकरा होने के कारण गाड़ी बंद हो गई और पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से देशी तमंचा, देशी निर्मित पिस्टल, नाजायज चाकू और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पकड़े गए बदमाशों में नितिन लोधा, अभिषेक फरीदाबाद, नीरज और सौरभ दोनों निवासी नई दिल्ली शामिल हैं। तलाशी में नितिन से तमंचा व कारतूस, सौरभ से पिस्टल व कारतूस, नीरज से चाकू और अभिषेक से दो कारतूस मिले। उपनिरीक्षक मोल्हड़ सिंह और विनेश कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.