अलीगढ़, अगस्त 6 -- Aligarh News: अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी के तहत अलीगढ़ में कराए गए करोड़ों रूपए के विकास कार्यों जांच के घेरे में आ गए हैं। स्मार्ट सिटी के राज्य मिशन निदेशक ने स्मार्ट सिटी के कार्यों को लेकर रिपोर्ट मांगी है। बता दें कि 2017 में हुए स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 37 कार्यों पर करीब 970 करोड़ रूपए का बजट खर्च हुआ था। स्मार्ट सिटी के राज्य मिशन निदेशक प्रवीण कुमार लक्षकार की ओर से अलीगढ़ मंडल की कमिश्नर को पत्र भेजा गया है। पत्र में लिखा गया है कि पिछले दिनों उप सचिव, नगर विकास अनुभाग की ओर से पत्र जारी किया गया था। जिसके माध्यम से कोल विधायक अनिल पाराशर की ओर से अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा किये गये विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता की उच्च स्तरीय जाँच कराये जाने की मांग की गई थी। कोल विधायक ने स्मार्...