अलीगढ़, नवम्बर 7 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे के डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (डीएलसी) अभियान 5.0 का फायदा अलीगढ़ के सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को भी मिल रहा है। प्रयागराज मंडल में एक से पांच नवंबर के बीच लगे 21 शिविरों में अलीगढ़ जंक्शन स्थित स्टेशन अधीक्षक कार्यालय भी शामिल रहा, जहां पेंशनधारकों ने मौके पर ही अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाया। प्रयागराज मंडल के 21 शिविरों में कुल 846 पेंशनधारक पहुंचे और 759 डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जारी किए गए। अलीगढ़ के बुजुर्ग पेंशनधारक भी इन्हीं में शामिल हैं, जिन्हें अब पेंशन के लिए बैंक और पेंशन कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: मुगमा क्षेत्रीय कार्यालय में 10 को शिविर रेलवे अधिकारियों का कहना है कि 30 नवंबर तक और शिविर लगाए जाएंगे, ताकि ज्...