Aligarh News: अलीगढ़ की मीट फैक्ट्री में हो रहा था चोरी की भैंसों का कटान, दो दबोचे
अलीगढ़, जुलाई 24 -- Aligarh News: गोरई (अलीगढ़), संवाददाता। गोरई थाना पुलिस ने भैंस चोरी करने वाले मथुरा के अंतरजनपदीय गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। ये लोग अलीगढ़ की ऐलाना मीट फैक्ट्री के कर्मचारी के साथ मिलकर चोरी की भैंसों का अवैध रूप से कटान कराते थे। इनके पास से चोरी की तीन भैंस, घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी भी बरामद किया गया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस जुटी है। एसपी देहात मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि गोरई थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से बीते कुछ दिनों में भैंस चोरी की तीन घटनाएं हुई थीं। आखिरी घटना 22 जुलाई की रात को हुई थी। मामले में मुकदमे दर्ज करके टीमें लगाई गईं। सीसीटीवी व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को चिह्नित किया गया। इसी क्रम में गुरुवार रात को थाना गोरई पुलिस टीम ने चेकिंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.