अलीगढ़, सितम्बर 30 -- Aligarh News: बरला , संवाददाता। थाना बरला क्षेत्र के गाँव अरनी में ज़मीन के पुराने विवाद और रंजिश के चलते दबंगों द्वारा एक घर में आग लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना में घर का घरेलू सामान जलकर खाक हो गया, जबकि एक महिला का पैर झुलस गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से न्याय और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है। प्राप्त तहरीर और जानकारी के अनुसार, गाँव अरनी निवासी अंगूरी देवी पत्नी रामप्रकाश ने बताया कि उन्होंने साल 2002 में जसरथपुर (थाना अकराबाद) निवासी कलावती से 50,000 रुपये में एक प्लॉट खरीदा था, जिस पर उनका पूर्ण कब्जा है और वे परिवार सहित वहीं रह रही हैं। आरोप है कि लगभग 6 महीने पहले रामगोपाल, शिशुपाल और जितेन्द्र पुत्रगण राजवीर सिंह, निवासी जसरथपुर ने मूल खातेदार से मिलकर गलत तरीके स...