Aligarh News: अनियंत्रित बस दो दुकानों में घुसी
अलीगढ़, जुलाई 8 -- Aligarh News: छर्रा, संवाददाता। कस्बा के बस अड्डे पर मंगलवार सुबह करीब 9 बजे एक बड़ा हादसा बाल-बाल टल गया। अलीगढ़ जाने के लिए खड़ी एक प्राइवेट बस (यूपी 85 एटी 3299) चालक की लापरवाही के कारण अचानक अनियंत्रित हो गई। रफ्तार पकड़ते ही बस सीधे सामने स्थित 'बाबा ग्लास हाउस' और 'शैलेंद्र माहेश्वरी मेडिकल स्टोर' में जा घुसी।ट क्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों दुकानों के शटर और बाहरी हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा। घटना के समय बाजार खुल रहा था और लोग अपनी दिनचर्या में व्यस्त थे। मेडिकल स्टोर संचालक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि वे दुकान में पूजा कर रहे थे और परमात्मा की कृपा से उनकी जान बची। अचानक हुए इस हादसे से पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है। दुकानदार सत्यप्रकाश के अनुसार, इस स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.