Aligarh News: अधूरे आवासों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराएं: सीडीओ
अलीगढ़, जुलाई 14 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार ने सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन पात्र लाभार्थियों के आवास अभी तक अपूर्ण हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराकर योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जाए।परियोजना निदेशक, डीआरडीए आरके कुरील ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत वर्ष 2017 से 2024 तक जनपद में स्वीकृत 5,430 आवासों में से 5,418 आवास पूर्ण किए जा चुके हैं। शेष आवासों को भी शीघ्र पूर्ण कराने की कार्रवाई की जा रही है। वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 के लिए अभी तक कोई नया लक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ है। यह भी पढ़ें- पीएम आवास ग्रामीण के पात्रों की कल आएगी सूची परियोजना निदेशक ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.